फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा कर्मियों ने सिपाही पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय थाने पर तैनात सिपाही मुकेश भारती गुरुवार की देर रात मेदीनपुर तिराहे अचानक कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। सिपाही का आरोप है कि तिराहे पर स्थिति एक ढाबे के कर्मचारियों ने हमला बोला है। इस प्रकरण में ढाबे के मैनेजर तथा दो कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चश्मदीदों के मुताबिक ढाबे के कर्मचारी चालकों, खलासियों को अपने ढाबे पर बुलाने के लिए ट्रक बेतरतीब खड़ा करा देते हैं। ऐसे में प्राय: जाम की नौबत आ जाती है। रात में भी ऐसा ही हुआ था। सिपाही मुकेश भारती ट्रकों को हटवाने लगा। इसी बात को लेकर ढाबा कर्मचारी उनसे उलझ गए और उनकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर फोर्स मौके पर पहुंच गई और ढाबे के मैनेजर टिंकू सिंह सहित कर्मचारी कृतकुमार सिंह और नंदलाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर ढाबा संचालक का कहना है कि सिपाही काफी दिनों से परेशान कर रहा था। अक्सर वर्दी का रौब दिखा कर गाली-गलौज देता था। कुछ ऐसी हरकत उसने रात में भी की, जिसके कारण नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें