फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की रंगदारी मांगने की तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के आमघाट लालकोठी निवासी ऋषभ आनंद सिंह ने कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। दी गई तहरीर में उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने जीजा अभिषेक सिंह एवं हिमांशु के साथ अपने वाहन से महाराजगंज पेट्रोल पंप पर जा रहा था। इसी दौरान दिन में सुबह साढ़े 10 बजे भुतहियाटांड़ चौराहा पर आठ-दस की संख्या में हाथों में लाठी-डंडा लिए लोगों ने घेर लिया और हम लोगों को मारापीटा। इसकी सूचना तत्काल 100 नंबर पुलिस को दिया। पुलिस के पहुंचते ही कुछ हमलावर भाग निकले, जबकि चार लोगों को पकड़कर पुलिस कोतवाली लाई। इसी दिन रात में करीब साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम रणवीर सिंह बताते हुए 2 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसका विरोध करने पर गालीगलौज किया। इस संबंध में शहर कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रणवीर सिंह सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें