म्योरपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर में बाइकों की हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। हादसे में बभनी थाना क्षेत्र के चिकुटोला निवासी अरुण सिंह (28) एवं नरपति (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दोनों घायलों के पैर फैक्चर हो गए हैं। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।