फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर बाजार से एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के भाला बुजुर्ग ग्राम पंचायत के कनहरवा मौजा निवासी संदीप यादव शुक्रवार को देर शाम रायपुर बाजार में मौजूद था। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके बाजार में होने की सूचना मुखबिर से मिलते ही स्थानीय पुलिस सादे वेश में बाजार की घेराबंदी कर ली। इसके बाद कुछ सिपाही रामजनम सोनकर सब्जी वाले की दुकान के पास पहुंचे, वहां मौजूद संदीप सिपाहियों को पहचान लिया और वह दुकान के पीछे की गली से भागने लगा। लेकिन पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर रखा था और उसे दौड़ाकर नगीना गुप्ता के खेत में जाते-जाते पकड़ लिया। खेत में पानी लगा हुआ था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति के पकड़े जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि संदीप यादव लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें