फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर घंटों बैठे रहे मृतकों के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई(गाजीपुर)। परेमन शाह पोखरा में डूबने से सोमवार को दो बालिकाओं की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए मृतकों के परिजन घंटों पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रहे। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी मृत बालिकाओं के भाई-बहन रोते-बिलखते रहे और पिता द्वारा शव पोस्टमार्टम हाउस से लेकर आने का इंतजार करते रहे। देर शाम तक शव घर नहीं आया था। बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिला के पारो थाना के झलायपुर गांव निवासी मन्नता समुदाय के साहिल माझी के पुुत्र भरत माझी अपनी चार बहनों और एक छोटे भाई के साथ गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई गांव स्थित परेमन शाह पोखरा के पास पिछले करीब दो वर्ष से झुग्गी-झोपड़ी डाल कर रहता है। सोमवार को साहिल मांझी का पुत्र रंगबाज (चार) खेलते-खेलते पोखरी में चला गया था और डूबने लगा था। उसे बचाने के लिए उसकी बहन चांदनी कुमारी (16) और बुआ मायामती (14) पानी में कूद पड़ी थी। रंगबाज को तो उसके भाई ने बचा लिया था, लेकिन चांदनी और मायामती की डूबने से मौत हो गई थी। मृतका किशोरी चांदनी का पिता कहीं बाहर रह कर कमाता है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह सेवराई पहुंचा। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए बालिकाओं का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मृतका चांदनी के पिता साहिल माझी ने बताया कि वह सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर बैठा था। शाम को पांच बजे शवों का पोस्टमार्टम कर सौंपा गया। घटना के दूसरे दिन भी मृतकों के परिजन रोते-बिलखते रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेवराई रामप्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हर तरह का मदद करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें