गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर शहरी (रौजा) निवासी एक युवक ने पारिवारिक तनाव को लेकर शनिवार की रात कमरे में साड़ी के फंदा पर झूल कर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर शहरी (रौजा) निवासी विशुन बिंद का पुत्र राजेश बिंद (37) रोज की तरह शनिवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। रविवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग कमरे का दरवाजा खटखटाने लगे। काफी देर तक आवाज खटखटाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा कि राजेश छत की कुंडी से साड़ी के फंदा के सहारे लटका था। यह देख परिवार चीख-पुकार करने लगे। रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों और लोगों की मदद से धक्का देकर दरवाजे को खोला। इसके बाद शव को नीचे उतरवा कर उसे कब्जे में ले लिया। घटना के पीछे यह बात सामने आ रही थी कि राजेश की रात में किसी बात को लेकर परिवार वालों से कहासुनी हो गई थी। आशंका जताई जी रही है कि उसने इसी बात को लेकर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने बताया पारिवारिक तनाव को लेकर युवक ने आत्महत्या किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।