फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मनिया गांव में ट्रैक्टर चालक अशोक कन्नौजिया को शनिवार की देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घायल चालक को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक की मां की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इलाके के मनिया निवासी देवनारायण कन्नौजिया का पुत्र अशोक कन्नौजिया (25) सलारपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार की रात ट्रैक्टर को भट्ठे पर खड़ा कर अशोक साइकिल से घर जा रहा था। रात 11 बजे वह घर से कुछ ही दूर था कि दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। कहा कि तुम्हारे पास जितना पैसा है दे दो। अशोक ने कहा कि मैं मजदूरी करता हूं, मेरे पास पैसा नहीं है। इतना कहते ही बदमाशों में से एक ने दूसरे को इशारा और दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए। गोली अशोक के बाई जांघ को छेदती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुन अशोक के घरवालों के साथ आसपास के लोग दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि घायल की मां शांति देवी की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें