फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को रौंदते हुए ट्रक से टकराई बोलेरो, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर/सैदपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के इशोपुर गांव के पास सोमवार की भोर में ट्रक खड़ा कर उसके सामने सो रहे ट्रक चालक को रौंदते हुए तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर इशोपुर गांव के सामने सड़क किनारे गिट्टी लदा ट्रक खड़ा कर मिर्जापुर जिला के सेमरी गांव निवासी लालबहादुर का पुत्र ट्रक चालक बबलू राम (30) ट्रक के सामने जमीन पर सो गया। भोर में करीब चार बजे वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो चालक को झपकी आने पर ट्रक चालक को रौंदते हुए ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में जहां ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार देवरिया जिले के रामपुर निवासी शुभम सिंह (18), उर्मिला सिंह (60), प्रीति सिंह (16), राजेश सिंह (40), जयनाथ सिंह (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची सिधौना चौकी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजवाया। उर्मिला सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक के खलासी आत्मा सिंह की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें