फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। किशोरी का आरोप है कि रविवार की सुबह उसके मां और भाई खेत पर चले गए थे। घर में वह अकेली खाना बना रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और उसके साथ मुंह काला किया। उसके साथ नोकझोंक और शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकला। किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। उधर पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें