जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के टिसौरा गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान रमाकांत राय न्यायालय का वारंटी है और फरार चल रहा था। उप निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह टिसौरी गांव में स्थित अपने आवास पर मौजूद है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर जेल भेज दिया।