गाजीपुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई 14 मोबाइल सेटों के नंबरों को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस इन मोबाइल सेटों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है कि यह किसके नाम-पते से लिए गए हैं। इनमें दर्ज नंबरों और ईएमईआई नंबर को भी चेक किया जा रहा है। पुलिस टीम को यह उम्मीद है कि इसे बड़े रैकेट का खुलासा संभव है।