गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटैला नगवां के पास रबिवार को स्कार्पियों की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
गौसपुर बुजुर्गा गांव निवासी हरिनारायण राजभर (55) दोपहर अपनी मोपेड से गाजीपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कटैला नगवां गांव के सामने गाजीपुर की ओर से जा रही एक छात्र नेता की स्कार्पियों से उसकी टक्कर हो गई। इससे मोपेड सवार वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में चली गई। इसमें सवार सभी युवक फरार हो गए। घटना के बाद वहा लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्कार्पियों को कोतवाली ले आई।