फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/बहरियाबाद। सादात थाना क्षेत्र के पचई पट्टी गांव के बाहर स्थित तेजा बाबा मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने रविवार को चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी हरिवंश उर्फ हर्ष उर्फ पिंटू यादव शनिवार को अपनी बहन अनीता के साथ दवा लाने जखनिया गया था। दवा लाने के बाद वह घर पर बहन को छोड़ने के बाद बहरियाबाद चौक पहुंचा। वहां अपने कटरे में किराएदार दुकानदार रविंद्र चौहान की बाइक लेकर सैदपुर की तरफ निकल गया था। देर रात बहरियाबाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी की बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना पर मृतक के चाचा बनारशी यादव ने युवक की थाना पहुंचे और मृतक की शिनाख्त पिंटू यादव के रुप में की। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अनिल सिंह, राजेश सिंह, अभय सिंह और शिवा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इधर लारपुर के ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चा थी कि एक वर्ष पहले दूसरे गांव की एक बालिका को भगाने के आरोप में मृतक को पुलिस ने बीते 16 फरवरी 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक पांच माह पूर्व जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें