करंडा। मानिकपुर कोटे गांव में स्थित गांव सभा की गड़ही को पाटने के मामले में सदर एसडीएम विनय गुप्ता के निर्देश पर लेखपाल ने लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत गांव के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक बीघा में स्थित अराजी नं 54 घ पर स्थित गड़ही को दबंगों ने पाटकर सहन में तब्दील कर दिया। इसका विरोध करने दबंगों जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के बालीजी से की। इस पर एसडीएम सदर विनय गुप्ता ने लेखपाल रविंद्र गुप्ता को लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3(2) के तहत बजरंगी और शैलेश के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर गड़ही खोदवाने का भी प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर बाद दबंगों ने धमकाकर जेसीबी हटावा दिया। अब ग्रामीण बरसात के मौसम में जल निकासी की समस्या से चिंतित दिखाई पड़ रहे है।