सैदपुर। क्षेत्र के औड़िहार स्टेशन परिसर के बाहर खड़ी बाइक बुधवार की शाम को चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने आरपीएफ को सूचना दी, तो इसे परिसर से बाहर का मामला कह कर सैदपुर थाना भेज दिया गया। उचौरी निवासी विनोद यादव पतरहीं के रहने वाले अभय सिंह की हीरो बाइक लेकर टिकट लेने के लिए औड़िहार जंक्शन गए थे। उन्होंने बाइक को बाहर पार्क में खड़ा कर दिया। वह टिकट लेकर निकले तो बाइक गायब मिली। आरपीएफ के कहने पर उन्होंने सैदपुर थाने में शिकायत की, लेकिन उनकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी।