फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने दी। कहा कि करंडा थाने की पुलिस अपने हमराहियों के साथ वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी बुधवार की देर रात दीनापुर के पास नहर से प्रदीप शर्मा पुत्र श्यामलाल शर्मा निवासी ग्राम कटरिया थाना करंडा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुआल और बाजरे के डंठल के बीच छुपाकर रखे छह बाइकों को बरामद कर लिया गया है। जबकि दो अन्य वाहन चोर अरविंद यादव और छोटू हरिजन मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर करंडा और जमानिया थाने में मुकदमा पंजीकृत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें