फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में गुमटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव की चट्टी पर स्थित एक चाय-पान की गुमटी तथा झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार की देर रात आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस मामले में पीड़ित ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने के बाद गुमटी में आग लगाने की तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के रमनथपुर निवासी विनोद यादव की कुचौरा चट्टी पर गुमटी में चाय-पान मिठाई की दुकान है। वहीं पर झोपड़ी भी है। शनिवार की शाम करीब छह बजे दो युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विनोद से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रात करीब दस बजे लोगों ने गुमटी तथा झोपड़ी से आग की लपटें उठते देखी। तत्काल इसकी सूचना विनोद को देने के बाद लोग पंप चलाकर आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की इस घटना में करीब 50 हजार का सामान जलकर नष्ट हो गया। उसने आरोप लगाया कि दुकान के पास एक गैलेन मिला है, जिसमें कुछ मात्रा में किरासिन तेल था। इससे साफ जाहिर है कि जिन युवकों ने शाम को उससे मारपीट की थी, उन्हीं ने रात में दुकान में आग लगाई है। पीड़ित ने एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ थाना में तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें