फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने डा. अम्बेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली (गाजीपुर)। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुर्बानसराय गांव में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों को रविवार की सुबह में घटना की जानकारी हुई। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। अराजकतत्वों की गिरफ्तारी कर दूसरी प्रतिमा लगवाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे। सूचना पाकर एसडीएम भुड़कुड़ा एवं सीओ भी पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इसके बाद सभी वापस लौट गए।
विज्ञापन

कुर्बानसराय गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। रात में अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की वहां भीड़ जुट गई। नाराज भीड़ ने गांव नई प्रतिमा लगाने और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एहतियातन गांव में किसी तरह का तनाव न फैले भुड़कुड़ा नंदगंज और शादियाबाद थाने की पुलिस और सीओ भुड़कुड़ा वहां पहुंच गए। साथ ही घटनाक्रम के बारे में एसडीएम भुड़कुड़ा सत्यम मिश्रा को भी अवगत कराया। एसडीएम ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत करते हुए तत्काल नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ प्रतिमा के अगल-बगल सुरक्षा की दृष्टि से जाली और चहारदीवारी का निर्माण कराने की बात कही। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों से तहरीर के लिए कहा गया है। जिससे अराजकतत्वों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सैदपुर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, महासचिव जीतेंद्र मानव, सद्दाम हुसैन, ग्राम प्रधान अशोक गुप्ता, शमशाद आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें