फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों में मारपीट की खबर झूठी, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भक्सी गांव में दो समुदाय के बीच मारपीट की झूठी सूचना पर मंगलवार की शाम पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस जब गांव में पहुंची तो फाइनेंस कंपनी के एजेंट और जमाकर्ताओं के बीच रुपये के विवाद का मामला सामने आने पर राहत की सांस ली। इस मारपीट में एजेंट के पुत्र सहित दो लोग घायल हो गए। इस मामले में एजेंट की तरफ से दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि भक्सी गांव निवासी एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट रमाकांत राम जमाकर्ता तुफैल एवं दिलखुश से रुपया मांगने गए तो उन्होंने कहा कि जब फाइनेंस कंपनी बंद हो गई है तो रुपया क्यों जमा किया जाए। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस मारपीट में एजेंट के पुत्र रोहित (15) तथा सोनी (19) घायल हो गए। ग्रामीणों ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया कि गांव में दो समुदाय के बीच मारपीट हो गई है। इस पर 100 पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल थाना को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनिल पांडेय दल-बल के साथ भक्सी गांव में पहुंच गए। कुछ देरी बाद क्षेत्राधिकारी जमानिया आरबी सिंह एवं जमानिया कोतावल एके त्रिपाठी भी पहुंच गए। अधिकारी द्वय छानबीन किया तो मामला फाइनेंस कंपनी के एजेंट और जमाकर्ताओं के बीच रुपये को लेकर मारपीट का निकला। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एजेंट रमाकांत राम की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घायलों का मेडिकल मुआयना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें