फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की जद में आने से साइकल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के नियाव गांव के पास सोमवार की शाम जयरामपुर से हंसराजपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की जद में आने से साइकल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भाग रहे ट्रक को चालक समेत गिरफ्तार कर लिया। साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केशरूआ निवासी दुर्गा कुशवाहा का बेटा सुमित कुशवाहा (10) साइकल से अपने ननिहाल नियाव आया था, वहां से वह साइकल से घर केशरूआ जा रहा था। नियाव गांव के पास तेज गति से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। घटना के बाद वहा ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मेम ले लिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया गया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें