नंदगंज(गाजीपुर)। थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात कुसम्ही कला गांव से मारपीट के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया। मालूम हो कि बुधवार की रात कुसम्ही कला गांव में कुछ लोगों ने पिंटू राज और उसके एक साथी को प्रेम प्रपंच के मामले को लेकर मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इस मामले में घायल पिंटू राज की मां सीता देवी ने सात नामजद लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर रात कुसम्ही गांव में स्थित घर से आरोपी रविंद्र और जगदीश गिरफ्तार किया गया। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।