फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये लूट की सूचना निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस को गुरुवार की रात तीन लाख रुपये लूट की सूचना मिली। लूट की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम कोतवाल राजीव सिंह के नेतृत्व में जब गौसपुर बुजुर्गा पहुंची तो मामला झूठ निकला। पुलिस शिकायतकर्ता को पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पीथापुर निवासी शैलेंद्र यादव ने पुलिस को देर रात 11 बजे सूचना देते हुए बताया कि उसके साथ तीन लाख रुपये की लूट हुई। इस पर सक्रिय हुई टीम जब मौके पर पहुंची तो सूचना देने वाला युवक गोल-मोल बातें करने लगा। शक के आधार पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीन लाख रुपये की लूट की घटना झूठी निकली। उन्होंने बताया कि युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई गई। झुठा सूचना देने के आरोप में युवक के मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें