फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान-मकान से उड़ाया 23 हजार नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात चोरों ने बीयर की दुकान का ताला तोड़कर 20 पेटी बीयर और एक मकान में घुसकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 23 हजार 725 रुपये नगदी लेकर चले गए। इसके साथ ही हजारों के आभूषण और कपड़े भी लेते गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास भदौरा- दिलदारनगर नहर मार्ग पर स्थित बियर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 20 पेटी बीयर और बिक्री के 13 हजार 725 रुपये उड़ा ले गए। सुबह सेल्समैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि सेल्समैन द्वारा चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के अवथही गांव निवासी ब्रहमेश राय के मकान की चाहर दीवारी फांदकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में सो रहे पीड़ित परिवार के लोगों को बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर दस हजडार नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण और कीमती कपड़े उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस रामभुवन के घर में जैसे ही परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर कपड़े और तीन मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें