फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बालिका की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर(गाजीपुर)। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर भदौरा कोल्ड स्टोरेज के पास सीमेंट लदा ट्रैक्टर-ट्राली ने अनियंत्रित हो कर सवारी लदे टेंपो में पीछे से टक्कर मार दिया। टेंपो में सवार बालिका की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेने के साथ ही मृत बालिका के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। पुलिस फरार चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक टेंपो सवारी लेकर भदौरा से नौवली आ रहा था। वह जैसे ही भदौरा कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचा पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद टेंपो सड़क किनारे पलट गया तथा उसमें सवार नेहा (13) पुत्री संतोष सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार सविता (40) पत्नी बृजेश खरवार निवासी सतबखरी नौवली गंभीर रूप से चुटहिल हो गई। संयोग रहा कि घटना के वक्त टेंपो में केवल बालिका और महिला ही मौजूद थीं। ट्रैक्टर-ट्राली और टेंपो में जोरदार टक्कर के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में टेंपो को उठा कर उसमें दबी बालिका और महिला को बाहर निकाला गया, लेकिन तबत क बालिका दम तोड़ चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस घटना के बाद फरार चालक का पता लगाने में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें