दुल्लहपुर। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार को एक किशोरी को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को छह माह पूर्व एक युवक ने बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने थाने में युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष बिंद कुमार को सूचना मिली कि एक युवक किशोरी के साथ दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर कहीं जाने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को पकड़ ली। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान गिरफ्तार युवक को चालान कर जेल भेज दिया।