जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ रविवार की देर रात गांव के ही एक युवक ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सोमवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि किशोरी देर शाम घर से सिवान की तरफ गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब किशोरी घर पहुंची तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जमानियां कोतवाल राजाराम ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्जकर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस मामले दुष्कर्म आरोपी हरिशचंद्र बिंद को देवढी गांव के पास से देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।