फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की जद में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर मंगलवार को डाउन ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की जद में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक इलाज करने के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मुहम्मदपुर गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा (30) स्थानीय बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर डाउन ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान युवक मालगाड़ी की जद में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें