फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक रास्ते से लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद/मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाने के मोहद्दीपुर गांव का रहने वाला एक युवक बाजार से घर आते समय मंगलवार की रात रास्ते से एकाएक लापता हो गया। घटना के बाद खोजबीन कर रहे परिजनों को गोलवापार गांव के पास युवक के साइकिल, टोपी और चप्पल मिले। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब युवक के भाई ने थाने में अपहरण की तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

इलाके के मोहद्दीपुर निवासी स्व. बैजनाथ राम का पुत्र जोगिंदर राम (26) मंगलवार की शाम शादियाबाद बाजार में किसी काम से गया था। इसी बीच जोगिंदर ने एक दुकानदार के फोन करके अपने बड़े भाई विजय को बताया कि कुछ लोग उसे रास्ते में घेर लिए हैं। तुम जल्दी से शादियाबाद बाजार में आ जाओ। फिर हम दोनों साथ घर आ जाएंगे। यह सूचना मिलते ही घबराया विजय शादियाबाद बाजार पहुंचा और जोगिंदर को ढूंढने लगा। इसी दौरान गोलवापार गांव के पास सड़क पर जोगिंदर की साइकिल, चप्पल और टोपी मिली। बड़े भाई ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बड़े भाई विजय ने थाने में छोटे भाई के अपहरण की तहरीर दे दी है। जोगिंदर मुंबई में रह कर प्राइवेट कंपनी में काम करता है और तीन माह पहले घर आया था। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि लापता युवक के भाई विजय की तरफ से अपहरण की तहरीर मिली है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जिस दुकानदार के मोबाइल से जोगिंदर ने फोन किया था, उस दुकानदार से भी मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया कि जोगिंदर और उसके पट्टीदार में 15 दिन पहले किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों का 151 में चालान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें