फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने ठेकेदार पर लगाया आरोप, एसपी दिया पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पीडब्लूडी जेई संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी सोमेन वर्मा से मुलाकात कर पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने बताया कि एक ठेकेदार ने फोन कर अवर अभियंता संदीप कुमार को भुगतान करने का दबाव डाला और गाली-गलौज तक की। इस पर एसपी ने सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। अवर अभियंता ने बताया कि मोबाइल पर एक ठेकेदार ने भुगतान करने का दबाव बनाया। साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि धमकी दी कि मेरे द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं करोगे तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। इधर इसकी जानकारी मिलते ही पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जेई संघ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मिल कर पूरी घटना की जानकारी दी, साथ ही मोबाइल आडियो का टेप भी एसपी को सुनाया। इस पर एसपी ने जांच के लिए सीओ सिटी हृदयानंद सिंह को निर्देश दिया है। इस मौके पर जेई संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप यादव, सुभाष चंद्र, शहनवाज अहमद, राजेश यादव, संदीप कन्नौजिया, संतलाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें