फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवकों ने प्रधान से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अनौनी बाजार में सरेराह मढ़िया के ग्राम प्रधान प्रिंस कुमार राम को रविवार की देर शाम नशे में धुत्त मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मढ़िया के ग्राम प्रधान अनौनी बाजार में गोपाल विश्वकर्मा के दुकान से सोफे की खरीदारी कर रहे थे। उसी दौरान नशे में धुत्त कुछ मनबढ़ युवकों ने ग्राम प्रधान से मारपीट शुरू कर दी और प्रधान के सोने की चेन और कुछ पैसे छीनने लगे। जब दुकानदारों ने विरोध किया तो धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। प्रधान ने इसकी शिकायत थाने में तहरीर देकर दर्ज कराने के साथ जिला मुख्यालय जाकर पुलिस कप्तान से भी लिखित शिकायत की है। इस घटना से प्रधान संघ के प्रधान सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें