फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के गहिली बसारिकपुर गांव में स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा गुरुवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी जानकारी होते प्रतिमा स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने, प्रतिमा की मरम्मत कराने के साथ ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मरदह-जलालाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा आश्वासन देने पर ढाई घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के गहिली बसारिकपुर गांव में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग उधर गए तो देखा कि प्रतिमा की उंगली क्षतिग्रस्त है। यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी, प्रतिमा की मरम्मत कराने के साथ ही प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा का इंतजाम करने की मांग को लेकर सुबह आठ बजे मरदह-जलालाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही मरदह, बिरनो और दुल्लहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कारवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों से जाम समाप्त करने को कहा, लेकिन लोग मौके पर सक्षम अधिकारी को बुलाने की जिद्द पर अड़े रहे। एसडीएम कासिमाबाद मंशा राम वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी महमूद अली मौके पर पहुंचे। अधिकारी द्वय ने जल्द से जल्द अराजक तत्वों का गिरफ्तारी के साथ की प्रतिमा की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया। इस पर ढाई घंटा बाद साढ़े 10 बजे जाम समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। थानाध्यक्ष मरदह श्यामजी यादव ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत के साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि त्रिभुवन कन्नौजिया के सहयोग से प्रतिमा स्थल पर चहारदीवारी का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली ने बताया कि गांव के ही डा. ओमप्रकाश भारद्वाज की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जाम करने वालों में संजय, गुल्लू, रोशन, केशव, उग्गन, रामसरन राजभर, जवाहर राम, रामप्रकाश, अरविंद, विंधाचल, सूर्यनाथ, ओमप्रकाश राजभर, कौशल्या देवी, पूनम देवी, सविता देवी, सरिता देवी, रामदरश, घूरा राम, रामकरन, राजकुमार, आकाश कुमार, शिवकुमार, गौतम कुमार, श्रवण कुमार, अशोक, बंसत कुमार भारती, मुन्ना, सुब्बा राम, राजेंद्र राम स हित दर्जनों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें