खानपुर/सैदपुर। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है। वारंटियों की धर-पकड़ का कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र के बहदिया गांव के पास से पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र दूबे ने बताया कि बहदिया गांव के पास से नईकोट निवासी मोहन और अंकित यादव को गिरफ्तार किया गया। उनके चालान कर जेल भेज दिया गया। उधर सैदपुर कोतवाली पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम बहादुर ने कहा कि सैदपुर सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान तेजी से चलाया जाएगा।