जमानिया। क्षेत्र के देवरिया गांव में सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे दया गुप्ता के मकान के ऊपरी हिस्से के एक कमरे में अज्ञात कारण से आग लग गई। इस आगजनी में कमरे के अंदर रखा कुर्सी, टेबल, पलंग, कीमती कपड़े सहित हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार मकान के ऊपरी हिस्से के एक कमरे से अचानक धुआं उठता दिखा। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते आग ने पूरे कमरे को अपने जद में ले लिया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।