जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में मंगलवार को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने आए मरीज आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। पीएचसी पर एंटी रेबीज की वैक्सीन के लिए आए दिन मरीजों में हाय-तौबा मचा रहता है। वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग आपस में भिड़ जा रहे हैं। मंगलवार को भी वैक्सीन लगवाने के लिए आए मरीजों में तू-तू मैं-मैं होती रही। मरीजों को आपस में भिड़ते देख फार्मासिस्ट जितेंद्रनाथ शुक्ला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में 53 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। कऱ्रीब 17 गरीब मरीज वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण सरकार को कोसते हुए हो-हल्ला करते वापस लौट गए। कुछ मरीजों ने मेडिकल स्टोर से अधिक दाम में वैक्सीन खरीद कर लगवाई।