फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी व बकाए में 14 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विजिलेंस टीम के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को नगर में दो मुहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच बिजली चोरी और बकाया विद्युत बिल जमा न करने पर 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। चेकिंग के चलते उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के साथ विभागीय अधिकारियों ने आज नगर के टाउन हाल और महाजनटोली में कनेक्शन की जांच की। इसमें उपभोक्ताओं के कनेक्शन के कागजात के साथ ही लोड की जांच-पड़ताल की गई। नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि दर्जनों कनेक्शन की जांच की गई है। इस बीच दस लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। इनके और 10 बड़े बकाएदारों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चला रहे हैं। इस बीच जो भी बिजली की चोरी करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों का अधिक विद्युत बिल बकाया है और काफी समय से जमा नहीं कर रहे हैं, वह समय रहते उसका भुगतान कर दें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि पिछले दिनों जिस प्राइवेट अस्पताल का अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया था और उसे जोड़ने के लिए मनबढ़ों ने लाइनमैन की पिटाई किया था, उन लोगों ने पुन: कनेक्शन जोड़ लिया है, लेकिन मौके पर पहुंचने पर कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला। यदि अस्पताल संचालक दोबारा कनेक्शन जोड़ता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराया जाएग। टीम में विजिलेंस के जेई के साथ अधिशासी अभियंता एसके सिंह, जेई चित्रसेन, जितेंद्र कुमार सहित लाइनमैन शामिल रहे। चेकिंग के चलते उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। जो लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे थे, उन्होंने आनन-फानन में तार को उतार लिया। कई लोग घरों में ताला लगा कर इधर-उधर हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें