फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित पिकअप पलटी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अमेदा मोड़ के पास रविवार की देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी सैदपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होने आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर जा रहे थे। बिहार में बक्सर जिले के भवछुवा गांव निवासी हजारी चौधरी (40), सोहन चौधरी (35), देवशरण चौधरी (40), लागीनाथ चौधरी (45) एवं मंगल चौधरी (60) पिकअप से आजमगढ़ के मेहनाजपुर एक तिलक समारोह में जा रहे थे। जैसे ही पिकअप अमेदा मोड़ के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने सभी को पिकअप से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों के सैदपुर स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हजारी चौधरी और सोहन चौधरी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें