फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस ने तीन को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित एक कैफे संचालक सहित तीन लोगों को आजमगढ़ पुलिस सोमवार को पूछताछ करने के बाद ले गई। पुलिस टीम के मुताबिक इनके द्वारा फर्जी आईडी पर हवाई जहाज की ई-टिकट और दूसरे के एटीएम से कीमती सामानों की खरीदारी की जाती है। इस छापेमारी से कैफे संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आजमगढ़ कोतवाली के एसआई बृजभूषण सिंह ने बताया कि पकड़े गए कैफे संचालक सहित तीन लोगों द्वारा किसी गिरोह से संपर्क करके फर्जी आईडी के जरिए हवाई जहाज की टिकट, दूसरे के एटीएम से कीमती सामान की खरीदारी और एक सेवानिवृत्त फौजी के खाते से अवैध रुप से पैसा निकालने का काम किया गया है। टीम तीनों से सैदपुर कोतवाली में पूछताछ करने के बाद आजमगढ़ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें