फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने छापा डालकर बरामद किया 50 गाय-बछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र में गो-तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को मरदह थाने के हैदरगंज चट्टी पर कासिमाबाद सीओ के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने 50 की संख्या में गाय और बछड़ा बरामद किया। बीते माह भाजपा नेता कुवंर रमेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से क्षेत्र में बढ़ रही गो तस्करी की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज को मौके पर भेजकर पड़ताल करने का आदेश दिया। रविवार की शाम को लगभग 50 की संख्या में गाय-बछड़े सहित पशुओं को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मौके से पशु तस्कर भागने में कामयाब रहे। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें