जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र निवासी जावेद (16) ने रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन किशोर को इलाज के लिए पीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर किशोर ने ऐसा कदम उठाया।