फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दूकानों से नगदी सहित रिचार्ज कूपन उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की देर रात चोरों ने किराना और मिठाई की दूकान का ताला तोड़कर 12 हजार नकदी सहित रिचार्ज कूपन उठा ले गए। शनिवार की सुबह पीड़ित दूकानदारों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार वाजिदपुर नियांव गांव निवासी दूकानदार सीमा गुप्ता शाम अपनी राशन की दूकान बंद कर घर चली गई थी। शनिवार की सुबह जब दूकान पहुंचा, तो देखा की दूकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है और दरवाजा खुला पड़ा है। जब उन्होंने दूकान के अंदर जाकर देखा तो पैसा रखने वाले बाक्स से नौ हजार नकद और हजारों रुपये के रिचार्ज कूपन और 10 से 15 हजार के खाद्यय पदार्थ गायब है। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घंटों इंतजार के बाद भी पुलिस ने आई तो उन्होंने थाने में पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। गहमर संवाददाता के अनुसार ताड़ीघाट-बारा रोड स्थित थाने के पास स्थित सत्य नारायण गुप्ता के मिठाई की दूकान से चोरों ने तीन हजार नकदी और मोबाइल चुरा लिया। पीड़ित ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया की तहरीर मिला है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें