फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चापड़ से वारकर व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के अंधऊ गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने शनिवार को एक व्यक्ति पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीन नामजद आरोपियों को दबोचा। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के पारस कुशवाहा के पुत्र ओमजी कुशवाहा, ईशान कुशवाहा और अश्वनी कुशवाहा ने गांव के ही चंद्र किशोर पर जमीन विवाद में चापड़ से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चापड़ भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें