फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत नानी से मिलने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी किशोरी..

विज्ञापन
पानी टंकी पर लटकी युवती । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
कासिमाबाद। मृत नानी से मिलने की जिद को लेकर बृहस्पतिवार को एक किशोरी स्थानीय बाजार स्थित पानी टंकी पर चढ़ गई। ग्रामीणों एवं परिजनों के काफी मनाने के बाद वह नीचे आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया। सुकहा गांव निवासी सानिया (14) अपनी मां मलका के साथ लंबे समय से ननिहाल में रहती है। किशोरी की नानी का तीन मार्च को निधन हो गया था। इसके चलते वह कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान चल रही थी। घर के लोग जब सो रहे थे किशोरी सुबह ही साइकिल लेकर घर से निकल गई और मुहम्मदाबाद रोड स्थित जल निगम की पानी टंकी पर चढ़ गई। आस-पास के लोगों की नजर जब पानी टंकी के ऊपरी तल पर बैठी किशोरी पर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस और आस-पास के लोगों ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नानी से पानी टंकी पर मिलने गई थी। उसकी नानी को लोग बताते हैं कि वह ऊपर चली गई हैं, जिससे वह मिलने के लिए पानी टंकी पर चढ़ी थी। किशोरी की मां मलका देवी ने बताया कि पिछले कई माह से यह परेशान हैं। नानी की कब्र पर घंटों बैठकर इबादत करती है। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि किशोरी की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही है। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें