दिलदारनगर। फर्जी डिग्री लगाकर बने अध्यापक को पुलिस टीम ने शुक्रवार को ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। जमानियां क्षेत्र के जबुरना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने वाले भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव निवासी आशीष कुमार के खिलाफ बीते तीन अप्रैल को खंड शिक्षा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तब से पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। थाना निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया फर्जी अध्यापक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।