फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में डूबकर बालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगज। थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार को एक बालक की कुएं में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालक की मौत से परिवार वाले रोते-बिलखते रहे। मौत से पूरे गांव में मातम छाया रहा। गांव निवासी रमेश बिंद का पुत्र रवि कुमार (छह) दोपहर तीन बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन गांव में उसकी तलाश करने लगे। उसके साथ गए साथियों से भी पूछा गया, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सके। काफी तलाश के बाद भी जब रवि नहीं मिला तो पिता रमेश बिंद ने पुत्र रवि के लापता होने की पुलिस को सूचना दी। दिन में 12 बजे गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि गांव में 500 मीटर दूरी पर एक जामुन के पेड़ के पास पुराने कुएं में एक बालक का शव उतराया हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय और रजादी चौकी प्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव देखते ही रमेश बिंद ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र रविकुमार के रूप में की और बिलख उठा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र राय ने बताया कि मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी कि जामुन तोड़ते समय कुएं में रवि की गिरकर मौत हुई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें