खानपुर। थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव में छापेमारी करके पुलिस ने किशोर चोर को दबोचा। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जमीन संदल गांव निवासी गुलजारी देवी ने 29 मई को प्रार्थना पत्र दिया था कि उनके सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर शक के आधार पर एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।