फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल के नाम पर दो हजार लिया सुविधा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल के नाम पर दो हजार रुपये सुविधा शुल्क लेने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया। काफी कहासुनी और मामला तूल पकड़ता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने सुविधा शुल्क वापस कर दिया। दुल्लहपुर थाना पुलिस द्वारा मंगलवार की शाम मारपीट के मामले में चुरामनपुर गांव के घायल रामसूरत चौहान, कालीचरण चौहान, ममता देवी, मुन्ना चौहान का मेडिकल कराने के लिए जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। मेडिकल के नाम पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दो हजार सुविधा शुल्क वसूल लिया गया। घायलों के साथ आए युवकों ने विरोध करना शुरु कर दिया। इधर जानकारी होते ही सम्राट पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी सेना के जिला प्रमुख पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन चौहान भी मौके पर पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने पैसा वापस कर दिया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डा. योगेंद्र ने पैसे लेने के आरोप को झूठा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें