फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के फखनपुरा गांव में मंगलवार की देर शाम चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट, पत्थर एवं लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। जबकि हवाई फायरिंग होने से छर्रा लगने के कारण एक युवक घायल हो गया। सेमरा गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा के बाद घुड़दौड़ का आयोजन किया गया। घुड़दौड़ देखने सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी दौरान प्रधानी चुनाव को लेकर आमने-सामने रहे दो पक्ष के कुछ युवक भी वहां पहुंचे और एक-दूसरे पर व्यंग्य करने लगे। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने के साथ ईंट-पत्थर और लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी कर दी गई। छर्रा फैसल (20) के जांघ में जा लगा और वह घायल हो गया। ग्रामीण उपचार के लिए युवक को सीएचसी मुहम्मदाबाद लेकर चले गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी मच्छटी ओमकार तिवारी मौके पर जब-तक पहुंचते दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायल युवक फैसल को इलाज के लिए भेज दिया गया। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक कैसे घायल हुआ। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें