फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बक्सर गए युवक की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मनिया गांव से एक बरात रविवार को बिहार प्रांत के बक्सर जिले के सांगरांव गांव गई हुई थी। वहां हुई फायरिंग में गांव के एक युवक की मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर सोमवार को घर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर गाजीपुर-भरौली मार्ग जाम कर दिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना बिहार में होने की बात को समझाया और शव लेकर लेकर जाने को कहा। इससे परिवार के लोग शव लेकर बिहार चले गए। गांव निवासी संतोष मौर्य (32) गांव के ही सुनील मौर्या की शादी में शामिल होने के लिए बिहार प्रांत के बक्सर जिले के सांगरांव गांव गया था। परिजनों ने बताया कि जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी थी। गोली संतोष मौर्य के बाएं पैर के निचले हिस्से में लगी। उसे उपचार के लिए बक्सर निजी डाक्टर के पास लाया गया जहां अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई थी। सुबह परिवार के लोग शव लेकर मनिया गांव पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शाम तीन बजे गांव के सामने गाजीपुर-भरौली राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल बिहार में होने पर वहीं जाकर धरना-प्रदर्शन की बात समझा-बुझाकर भेज दिया। मुश्किल से 15 मिनट में ही जाम समाप्त हो गया और परिवार के लोग शव लेकर बिहार चले गए। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जब घटना बक्सर में हुई है तो मामला वहीं का है। ऐसे मेें समझा-बुझाकर उन्हें वहां जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें