फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस को भिड़े बराती-घराती, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निहारी। जंगीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर जीवन गांव में रविवार की देर रात बरातियों और घरातियों में डीजे पर डांस करने को लेकर आपस में जमकर मारपीट हो गई। इसमें छह बराती घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रामपुर जीवन गांव में अंबिका प्रसाद के घर पर मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर से बरात आई थी। इस दौरान द्वार पूजा पर डांस कर रहे बरातियों से गांव के ही कुछ युवक जो निमंत्रण पर आए थे वह डांस करने को लेकर आपस में कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते मारपीट शुरु हो गई। गांव वालों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें