फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो के धक्के से समाचार पत्र विक्रेता घायल .

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति गोदाम के पास रविवार को बिहार से भदौरा तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने साइकिल सवार समाचार पत्र विक्रेता को धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। समाचार पत्र विक्रेता को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गहमर गांव के संभल राय पट्टी निवासी समाचार पत्र विक्रेता गोपाल उपाध्याय (48) सुबह सात बजे अखबार बांटकर घर आ रहे थे। साधन सहकारी समिति के गोदाम के पास पीछे से बिहार से भदौरा की तरफ तेज गति से जा रही स्कार्पियो ने धक्का मार दिया। आस-पास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें